दिल्ली : भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 15 जुलाई, 2026 से लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत, भारत के 99% उत्पादों को ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा लाभ होगा, खासकर टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को। वहीं, ब्रिटेन से भारत में आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कुछ कारों जैसी वस्तुओं पर टैरिफ में बड़ी कटौती की गई है, जिससे ये उत्पाद सस्ते होंगे और भारतीय उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

इससे भारतीय प्रोडक्ट्स वहां पहले की तुलना में सस्ते होंगे.

  1. इसका सबसे बड़ा फायदा तमिलनाडु के तिरुप्पुर और उत्तर प्रदेश के भदोही जैसे टेक्सटाइल क्लस्टर्स को मिलने की उम्मीद है. बता दें कि तिरुप्पुर अपनी टी-शर्ट और निटवियर इंडस्ट्री के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, जबकि भदोही हैंडमेड कारपेट और हैंडलूम प्रोडक्ट्स का बड़ा केंद्र है. अगर ऑर्डर बढ़ेंगे हैं तो इसका सीधा फायदा छोटी इंडस्ट्री, बुनकरों, कारीगरों और लाखों कामगारों तक पहुंचेगा.

तिरुप्पुर के एक्सपोर्टर्स को मिला बड़ा मौका

तिरुप्पुर भारत का सबसे बड़ा निटवियर एक्सपोर्ट हब माना जाता है. यहां से टी-शर्ट, स्पोर्ट्स वियर, बच्चों के कपड़े और कई तरह के रेडीमेड गारमेंट दुनिया के कई देशों में भेजे जाते हैं. अब FTA लागू होने के बाद UK में भारतीय कपड़ों पर लगने वाली आयात ड्यूटी खत्म हो गई है. इससे भारतीय प्रोडक्ट्स की कीमत कम होगी और ब्रिटेन के खरीदारों के लिए इन्हें खरीदना आसान हो जाएगा. बीते कुछ सालों में बांग्लादेश जैसे देशों को ड्यूटी-फ्री का फायदा मिलने के कारण कई विदेशी ब्रांड वहां से ज्यादा खरीदारी कर रहे थे. इससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान उठाना पड़ा था. अब भारत को भी समान सुविधा मिलने से स्थिति बदल सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तिरुप्पुर एक्सपोर्टर्स का कहना है कि कई ब्रिटिश खरीदार पहले से अधिक ऑर्डर देने की तैयारी कर रहे हैं. इंटरनेशनल ब्रांड्स फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर रहे हैं और नई साझेदारी की संभावनाएं ढूंढ़ रहे हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले महीनों में इसका असर ऑर्डर बुक और प्रोडक्ट्स दोनों पर दिखाई दे सकता है.

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें