दिल्ली : 5 राज्यों— उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।
क्या खबर है
सूत्रों के मुताबिक, ECI जनवरी के शुरुआती दिनों में इन पांच राज्यों के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त नवंबर के अंत या दिसंबर में राज्यों का दौरा कर सुरक्षा, प्रशासन और चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
किन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं।
1) उत्तर प्रदेश
2) पंजाब
3) उत्तराखंड
4) मणिपुर
5) गोवा
पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में आयोग की जिला-स्तरीय टीमों के दौरे पूरे हो चुके हैं; उत्तर प्रदेश में एक दौरा हो चुका है, जबकि गोवा का दौरा अभी बाकी हैं।ध्यान रहे। अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है—यह चुनाव आयोग की तैयारियों और सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट है। तारीखें, चरणों की संख्या और नतीजों की तारीख ECI के औपचारिक ऐलान के बाद ही तय मानी जाएगी।







