इससे भारतीय प्रोडक्ट्स वहां पहले की तुलना में सस्ते होंगे.
- इसका सबसे बड़ा फायदा तमिलनाडु के तिरुप्पुर और उत्तर प्रदेश के भदोही जैसे टेक्सटाइल क्लस्टर्स को मिलने की उम्मीद है. बता दें कि तिरुप्पुर अपनी टी-शर्ट और निटवियर इंडस्ट्री के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, जबकि भदोही हैंडमेड कारपेट और हैंडलूम प्रोडक्ट्स का बड़ा केंद्र है. अगर ऑर्डर बढ़ेंगे हैं तो इसका सीधा फायदा छोटी इंडस्ट्री, बुनकरों, कारीगरों और लाखों कामगारों तक पहुंचेगा.
तिरुप्पुर के एक्सपोर्टर्स को मिला बड़ा मौका
तिरुप्पुर भारत का सबसे बड़ा निटवियर एक्सपोर्ट हब माना जाता है. यहां से टी-शर्ट, स्पोर्ट्स वियर, बच्चों के कपड़े और कई तरह के रेडीमेड गारमेंट दुनिया के कई देशों में भेजे जाते हैं. अब FTA लागू होने के बाद UK में भारतीय कपड़ों पर लगने वाली आयात ड्यूटी खत्म हो गई है. इससे भारतीय प्रोडक्ट्स की कीमत कम होगी और ब्रिटेन के खरीदारों के लिए इन्हें खरीदना आसान हो जाएगा. बीते कुछ सालों में बांग्लादेश जैसे देशों को ड्यूटी-फ्री का फायदा मिलने के कारण कई विदेशी ब्रांड वहां से ज्यादा खरीदारी कर रहे थे. इससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान उठाना पड़ा था. अब भारत को भी समान सुविधा मिलने से स्थिति बदल सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तिरुप्पुर एक्सपोर्टर्स का कहना है कि कई ब्रिटिश खरीदार पहले से अधिक ऑर्डर देने की तैयारी कर रहे हैं. इंटरनेशनल ब्रांड्स फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर रहे हैं और नई साझेदारी की संभावनाएं ढूंढ़ रहे हैं. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले महीनों में इसका असर ऑर्डर बुक और प्रोडक्ट्स दोनों पर दिखाई दे सकता है.








