स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी को गले लगाया:फूल देकर गाना गाया- सांवर ना गोर बाड़ू हो; एक्ट्रेस ने कहा था- खेसारी ने धोखा दिया

खेसारी लाल यादव से ब्रेकअप के बाद काजल राघवानी पवन सिंह के करीब आ गई हैं। काजल राघवानी और पवन सिंह की कमेस्ट्री स्टेज पर दिखी। दोनों ने जमकर डांस किया। इस दौरान पवन सिंह ने काजल राघवानी को स्टेज पर गले भी लगाया। पवन सिंह ने काजल राघवानी के लिए अपना लोकप्रिय गाना “संवार न गोर बाड़ू हो’ गाया। इस दौरान पवन सिंह ने इशारों हरियाणी एक्ट्रेस अंजलि राघव पर तंज करते हुए कहा कि, हमलोग एक्टर हैं। हंसते हैं, हंसाते हैं। इसको मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान काजल राघवानी ने पवन सिंह का गाल टच किया। इस पर पवन सिंह कहा कि, अब मैं भी लाइव आऊंगा। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह शनिवार को अपने नए गाने ‘टच बड़ी’ के लॉन्च इवेंट में गोरखपुर पहुंचे थे। अब पवन सिंह और काजल की कुछ तस्वीरें देखिए यह गाना उनकी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे और पवन सिंह के साथ जमकर झूमे। इस कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद रहे। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी का हाथ पकड़कर दर्शकों का अभिवादन किया और उनके साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस देते हुए अपना नया गाना “टच बडी” भी गाया, जिससे फैंस झूम उठे। अब जानिए काजल राघवानी और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी में खेसारी और काजल राघवानी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। लेकिन बिहार विधानसबा चुनाव से पहले काजल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि खेसारी ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में वो मुकर गए। वहीं, खेसारी का तर्क था कि काजल के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले वही थे। पवन सिंह को टारगेट करते थे खेसारी इंटरव्यू में जब काजल से पूछा गया कि आपने खेसारी लाल से ये क्यों नहीं कहा कि आप मुझसे ऐसी बातें करते हैं। लेकिन मंच पर जाने पर आप पत्नी और बच्चों की तारीफ करते हैं। इस पर काजल ने कहा था कि वो अब अपनी पत्नी की तारीफ करने लगे हैं। पहले नहीं करते थे। काजल के मुताबिक खेसारी ये सब कहकर दूसरे एक्टर को टारगेट करना चाहते थे। उसको नीचा दिखाना चाहते थे। पहले नहीं करते थे। अब जानिए पवन सिंह और खेसारी के बीच का विवाद भोजपुरी के दोनों स्टार पवन सिंह और खेसारी के बीच अक्सर बयानबाजी होती रहती है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई मौके पर सार्वजनिक मंच पर बोलते नजर आए हैं। 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था। उनका बर्थडे केक काटते वीडियो सामने आया था। इस पर खेसारी ने खूब चुटकी ली थी। उन्होंने स्टेज पवन सिंह की मिमिक्री भी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में खेसारी लाल यादव स्टेज पर कह रहे हैं, ‘कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर चकोरा (हिल रहा) मार रहा है।’

पत्नी ज्योति से तलाक चाहते हैं पवन सिंह पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है। 25 मार्च को आरा में कोर्ट में इस मामले में सुनवाई थी। पवन सिंह कोर्ट पहुंचे लेकिन ज्योति सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं आईं थीं। पवन सिंह कोर्ट में कहा था कि, शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया, बल्कि मेरे परिवार को भी क्रूर तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस नहीं है। पवन सिंह ने कोर्ट में जज से कहा, “एक पत्नी का धर्म परिवार को जोड़ना होता है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। अब ज्योति सिंह के साथ रहने का कोई सवाल ही नहीं है, कोई संभावना नहीं बची है। इसलिए मैं तलाक चाहता हूं।” —————————– ये खबर भी पढ़ें बूझे की नाही- अब एक नहीं होंगे पवन सिंह और ज्योति!:तलाक पर कोर्ट का क्या हो सकता है फैसला, ज्योति की 10 करोड़ की मांग, जानिए कितना मिलेगा “ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है, बल्कि क्रूर तरीके से मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश भी की है। शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अब हम दोनों के एक साथ रहने का कोई चांस नहीं है।” पावर स्टार पवन सिंह की ये बातें उन्हें ज्योति सिंह से तलाक दिला सकती हैं। संविधान का आर्टिकल 142 तलाक के मामले में क्या कहता है। पवन सिंह ने बुधवार को फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो कहा, उसे लेकर दोनों पक्ष के वकीलों का क्या कहना है। पूरी खबर पढ़ें

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police/DGP) के रैंक में पदोन्नत किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 20 नवंबर को आदेश जारी किया।

दिल्ली : 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र : बुलढाणा जिल्हे में समृद्धी महामार्ग (मुंबई–नागपुर एक्सप्रेसवे) पर शुक्रवार को भीषण साखळी टक्कर हुई। दुसरबीड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर ने रास्ते में खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे लगभग 15–20 वाहन एक-दूसरे से टकराए। घटना क्रम को स्टार सीजी न्यूज़ 24 पर देख सकते हो।

असम में आज, 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:54 बजे, कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन 13125) गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के अनुसार इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतरे; कुछ रिपोर्ट्स में 6–7 डिब्बों का जिक्र है, इसलिए सटीक संख्या अपडेट हो सकती है।

वाराणसी : संस्कृति संसद 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर एक व्यंग्यपूर्ण तुलना की, जिसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका “जोक” या तंज कहा गया है। उनका कहा व्यंग्य एकनाथ शिंदे ने कहा: “जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे ही सत्ता के बिना विपक्ष तड़प रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विपक्ष को तीन बार खारिज किया है, इसलिए उनकी “रिजेक्शन की हैट्रिक” हो गई है।

जळगाव जिल्हा परिषद (ZP) के बांधकाम विभाग के उपविभागीय अधिकारी सतीश मनसुलाल शिसोदे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 नवंबर 2026 को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की छापेमारी में उनके पास करीब 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद हुए, जिनकी फेस वैल्यू करीब ₹1 लाख थी।

खबर | हैदराबाद किराए के मकान में चल रहा था नकली नोट छापने का कारखाना! ₹6.78 करोड़ की जाली करेंसी का खुलासा ₹500 के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

दिल्ली : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बड़ी बुरी खबरें मिली हैं: रिपब्लिकन पार्टी सर्वे में पीछे है, और सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रशासन की डाक से आए मतपत्रों को रोकने की कोशिश खारिज कर दी है। सर्वे में रिपब्लिकन पीछे

शहर चुनें