गोरखपुर में पवन सिंह ने 'टच बडी' गाना किया लॉन्च:कहा- खुद को पूरी तरह झोंक दिया, फैंस में जबरदस्त उत्साह; काजल राघवानी के साथ डांस किया

गोरखपुर में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का ने अपना नया गाना “टच बडी” लॉन्च कर दिया गया। यह गाना फिल्म डकैत एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। हजारों की संख्या में फैंस मौजूद है। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और फिल्म अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद है। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी का हाथ पकड़ कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान पवन ने काजल रघवानी के साथ डांस भी किया। अपना नया गाना भी गाया। इससे पहले पवन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा- टचबडी गाना मेरे लिए एक सामान्य गाना नहीं है, बल्कि यह मेरे करियर का एक अलग अनुभव है। इस बार मैंने खुद को पूरी तरह इस गाने में झोंक दिया है। इसमें जो ऊर्जा, जो पावर और जो अंदाज है, वह दर्शकों को सीधे महसूस होगा। साउथ लुक में भोजपुरी बोलते दिखे पवन सिंह
फिल्म ‘डकैत’ का ‘टच बडी’ गाना यूं तो अदिवी शेष और जोनिटा पर फिल्माया गया है। अदिवी ने अपने डांस मूव्स से चार चांद लगा दिए हैं। मगर, इस गाने में पवन सिंह की झलक भी है और यह उनके फैंस के लिए स्पेशल ट्रीट है। गाने में पवन सिंह साउथ की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए हैं। मगर, गाने में वे भोजपुरी बोलते दिखे हैं।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें