पीयूष मिश्रा बोले- धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा फिल्म नहीं है:आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की, बोमन ईरानी ने कहा- सक्सेस सेलिब्रेट होनी चाहिए

एक्टर पीयूष मिश्रा ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा कहे जाने के दावों को खारिज किया और इसे रिएल सिनेमा बताया। दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) के दौरान पीयूष मिश्रा ने फिल्म को लेकर कहा कि सिनेमा और प्रोपेगैंडा के बीच एक पतली रेखा होती है। धुरंधर उन्हें बहुत पसंद आई। उन्होंने कहा कि फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत मजबूत है और इसे केवल प्रोपेगैंडा कहना सही नहीं है।
वहीं, बोमन ईरानी ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। उनके अनुसार, “सक्सेस को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए।” आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर की तारीफ की शुक्रवार को फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए आशीष विद्यार्थी ने आदित्य धर और फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की। उन्होंने कहा, “फिल्म शानदार कमाई कर रही है और सबसे खास बात यह है कि धुरंधर ने फिल्ममेकिंग को एक नए लेवल पर पहुंचाया है। यह सेलिब्रेट करने वाली बात है। मेरे लिए सबसे मोटिवेशनल यह है कि इतने सालों की मेहनत के बाद आदित्य धर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, उन्हें सलाम। बहुत शानदार।” एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। बता दें कि कई सेलेब्स ने धुरंधर 2 की तारीफ की है, जिसमें रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, आलिया भट्ट और महेश बाबू शामिल हैं। वहीं, एक्ट्रेस रम्या समेत कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताया।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें