दिल्ली : मुंबई में कथित नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बडिय़ों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई में गांधी भवन से भाजपा कार्यालय तक मार्च निकाला।

मुंबई में कथित नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में गड़बडिय़ों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई में गांधी भवन से भाजपा कार्यालय तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रीगल सिनेमा के पास हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का कहना था कि tv मार्च के दौरान भाजपा कार्यालय पहुंचकर संविधान की प्रति सौंपी जानी थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च का नेतृत्व महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया। इसमें विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान, विधायक भाई जगताप, पूर्व सांसद भालचंद्र मुंगेकर, हुसैन दलवई, सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदर्शन से पहले गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में हर्षवर्धन सपकाल ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई जिलों में आंदोलन किया। कई जगह पर कांग्रेस पार्टी की ओर से दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कई जिलों में आज जोरदार आंदोलन किया गया।
कांग्रेस पार्टी के आंदोलनों का जवाब देते हुए मुंबई में भाजपा की ओर से कांग्रेस के विरुद्ध आंदोलन किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले कर बाद में छोड़ दिया। अमित साटम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी छात्रों के आंदोलन को लेकर राजनीति कर रहे हैं । राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग राजनीतिक है। साटम ने राहुल गांधी पर देश में अस्थिरता फैलाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

—————

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें