अनीत पड्डा की बहन ने धुरंधर 2 को बताया प्रोपेगैंडा:प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर में युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की भी आलोचना की

एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत ने धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा फिल्म बताया और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ऑस्कर सेरेमनी के दौरान युद्ध मुद्दे पर चुप्पी की आलोचना की। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने रीत के पहले के पोस्ट और राजनीतिक मुद्दों पर उनके रुख पर सवाल किया गया था। जिसके बाद रीत ने जवाब देते हुए लिखा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया पर बहस में शामिल नहीं होतीं, लेकिन इस बार उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बात रखने का फैसला किया। नोटबंदी फैसले को सही ठहराने की बात कही रीत ने कहा कि धुरंधर 2 सरकार के पक्ष में एक नैरेटिव दिखाती है और इसमें राजनीतिक भाषणों के जरिए नोटबंदी जैसे फैसलों को सही ठहराने की कोशिश की गई है। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी पर भी सवाल उठाए। रीत के मुताबिक इन फिल्मों में दिखाए गए आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जो एक समुदाय के खिलाफ नैरेटिव बनाने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब ’95 जैसी फिल्में, जो अलग राजनीतिक दृष्टिकोण दिखाती हैं, उन्हें रिलीज में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रियंका चोपड़ा पर भी किया कमेंट
रीत ने प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर में व्यवहार पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के पास एक मौके पर युद्ध के खिलाफ खड़े होने का अवसर था, लेकिन उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बहन को ऐसा मौका मिलता है, तो वह उम्मीद करती हैं कि वह अपनी बात रखेंगी। रीत ने कहा कि वह चाहती हैं कि पब्लिक फिगर्स सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखें। उनका कहना है कि उनका विरोध किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि उन सोच से है जो राजनीति में धर्म को लाकर हिंसा को बढ़ावा देती हैं।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें