आमिर खान बोले, बचपन में रोमांटिक फिल्में देखना मना था:पुराने दौर की ब्लैक-एंड-व्हाइट मूवीज दूरदर्शन पर देखीं, ज्यादातर समय किताबें पढ़ता था

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बचपन से ही फिल्मों को देखने में कम रुचि रखते थे और अधिकतर समय किताबें पढ़ते थे। आमिर ने बताया कि उनका बचपन एक बहुत ही रूढ़िवादी परिवार में बीता, जहां उन्हें रोमांटिक फिल्मों और अन्य आम फिल्मों को देखने की अनुमति नहीं थी। Variety India को दिए इंटरव्यू आमिर खान ने कहा- मैं बचपन से ही पढ़ने में ज्यादा रुचि रखता था। मैंने नियमित रूप से केवल ब्लैक-एंड-व्हाइट या पुराने दौर की फिल्में देखी, जो दूरदर्शन पर आती थीं। उस समय हमारे घर में फिल्में देखना मना था। अगर कभी मैं मां से फिल्म देखने की अनुमति मांगता, तो रोमांटिक फिल्मों की इजाजत नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि वे सप्ताहांत पर ही फिल्मों को देखते थे, और उनमें भी ज्यादातर पुराने सितारों जैसे अशोक कुमार और दिलीप कुमार की फिल्में शामिल थीं। आमिर ने कहा कि वे बहुत कम फिल्में देखते हैं। वे खुद को पढ़ने वाला इंसान मानते हैं, और उन्होंने यह भी कहा कि वे फिल्में बनाते हैं, लेकिन बहुत कम देखते हैं। आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा- कुछ लोग फ़ुटबॉल खेलते हैं और कुछ फ़ुटबॉल देखते हैं। ठीक ऐसा ही है मेरी फिल्मों के मामले में। मैं फिल्में बनाता हूं ,पर देखने में बहुत कम समय देता हूं। मुझे हाल की हॉलीवुड फिल्मों की जानकारी भी नहीं है। मैं अपने ही संसार में रहता हूं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘एक दिन’ 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे कर रहे हैं और इसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, आमिर की दूसरी प्रोडक्शन फिल्म ‘लाहौर 1947’ भी पाइपलाइन में है। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म की पृष्ठभूमि भारत के विभाजन की है और इसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे अभिनेता शामिल हैं। यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police/DGP) के रैंक में पदोन्नत किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 20 नवंबर को आदेश जारी किया।

दिल्ली : 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र : बुलढाणा जिल्हे में समृद्धी महामार्ग (मुंबई–नागपुर एक्सप्रेसवे) पर शुक्रवार को भीषण साखळी टक्कर हुई। दुसरबीड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर ने रास्ते में खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे लगभग 15–20 वाहन एक-दूसरे से टकराए। घटना क्रम को स्टार सीजी न्यूज़ 24 पर देख सकते हो।

असम में आज, 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:54 बजे, कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन 13125) गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के अनुसार इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतरे; कुछ रिपोर्ट्स में 6–7 डिब्बों का जिक्र है, इसलिए सटीक संख्या अपडेट हो सकती है।

वाराणसी : संस्कृति संसद 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर एक व्यंग्यपूर्ण तुलना की, जिसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका “जोक” या तंज कहा गया है। उनका कहा व्यंग्य एकनाथ शिंदे ने कहा: “जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे ही सत्ता के बिना विपक्ष तड़प रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विपक्ष को तीन बार खारिज किया है, इसलिए उनकी “रिजेक्शन की हैट्रिक” हो गई है।

जळगाव जिल्हा परिषद (ZP) के बांधकाम विभाग के उपविभागीय अधिकारी सतीश मनसुलाल शिसोदे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 नवंबर 2026 को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की छापेमारी में उनके पास करीब 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद हुए, जिनकी फेस वैल्यू करीब ₹1 लाख थी।

खबर | हैदराबाद किराए के मकान में चल रहा था नकली नोट छापने का कारखाना! ₹6.78 करोड़ की जाली करेंसी का खुलासा ₹500 के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

दिल्ली : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बड़ी बुरी खबरें मिली हैं: रिपब्लिकन पार्टी सर्वे में पीछे है, और सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रशासन की डाक से आए मतपत्रों को रोकने की कोशिश खारिज कर दी है। सर्वे में रिपब्लिकन पीछे

शहर चुनें