ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

ईरान-इजरायल वॉर के बढ़ते तनाव का असर शाहरुख खान की फिल्म किंग पर पड़ा है। एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस दुबई के रेगिस्तान में शाहरुख खान, सुहाना खान और अनिल कपूर के साथ शूट होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से शेड्यूल रद्द कर दिया गया। अब मुंबई में रेगिस्तान का सेट बनाया जा रहा है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, किंग की दुबई शूटिंग का शेड्यूल महीनों पहले तय था और सभी परमिशन व फॉर्मेलिटीज पूरी हो चुकी थीं। शूटिंग 9 अप्रैल से एक हफ्ते के लिए शुरू होने वाली थी, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए डायरेक्टर ने इसे रद्द कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, दुबई के सीन अब मुंबई के विले पार्ले स्थित स्टूडियो में शूट होंगे, जहां प्रोडक्शन टीम ने रेगिस्तान का वैसा ही सेट तैयार किया है जैसा डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद चाहते थे। स्टूडियो शूट से एक्शन और लाइटिंग पर बेहतर फोकस संभव होगा। किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही किंग 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग मई 2025 से शुरू हुई और बड़ा हिस्सा मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट हुआ। जेल सीक्वेंस 200 स्टंटमैन के साथ फिल्माया गया है। जुलाई 2025 में विले पार्ले की गोल्डन टोबेको फैक्ट्री में एक्शन सीक्वेंस के दौरान शाहरुख खान घायल हुए थे, जिसके बाद वह इलाज के लिए यूनाइटेड स्टेट गए और 6 हफ्ते शूटिंग रुकी रही। एक एक्शन सीन पर 50 करोड़ रुपए खर्च हुए फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अनिल कपूर के साथ अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभिषेक बच्चन नेगेटिव रोल में हैं। शाहरुख और अभिषेक के बीच बड़े एक्शन सीक्वेंस की यूरोप में शूटिंग पर 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें