RMSS संगठन संपूर्ण भारत
राष्ट्रीय अध्यक्ष – विकास यदुवंशी
मेरा लक्ष्य – मेरा संकल्प
मेरा लक्ष्य है कि RMSS का हर कार्यकर्ता सिर्फ बैठकर समय न बिताए, बल्कि एक बड़ा लक्ष्य स्वीकार करे।
जब लक्ष्य बड़ा होता है, तो काम भी बड़ा होता है और सफलता भी उसी स्तर की मिलती है।
मैं चाहता हूँ कि हमारे संगठन का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी आने वाले समय में:
सरकार में अपनी भागीदारी निभाए
किसी न किसी सरकारी पद या जिम्मेदारी तक पहुंचे
समाज में एक मजबूत पहचान बनाए
लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है आत्मनिर्भरता।
हर कार्यकर्ता के पास:
अपना रोजगार होना चाहिए
अपना छोटा या बड़ा उद्योग होना चाहिए
आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है
आज सबसे बड़ी समस्या यह है कि कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम करने के बजाय सिर्फ इंतजार कर रहे हैं।
वह एक जगह ध्यान केंद्रित करने के बजाय 10 अलग-अलग संगठनों में जुड़े हुए हैं, लेकिन कहीं भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही।
अब समय आ गया है कि:
अपनी स्थिति को समझें
खुद को संभालें
एक लक्ष्य तय करें और उसी पर पूरी मेहनत से काम करें
जो कार्यकर्ता खुद मजबूत होगा, वही संगठन को मजबूत बना पाएगा और वही समाज में बदलाव ला पाएगा।
RMSS का हर कार्यकर्ता अब लक्ष्य लेकर चले –
काम करेगा, आगे बढ़ेगा और देश निर्माण में भागीदारी निभाएगा।








