सुनेत्रा पवार ने ली शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को एक ऐतिहासिक राजनीतिक घटना हुई। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ ग्रहण समारोह शाम लगभग 5 बजे लोक भवन, मुंबई में आयोजित किया गया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ दिलाई, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उपस्थित रहे।

सुनेत्रा पवार पहले एक राज्यातसभा सांसद हैं और उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायिका दल का नेता चुना गया। इसके तुरंत बाद उन्होंने यह ऐतिहासिक पद संभाला।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक भी रहा, क्योंकि सुनेत्रा पवार ने यह पद अपने दिवंगत पति अजीत पवार के निधन के कुछ ही दिनों बाद लिया, जिनका एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। समारोह में कार्यकर्ताओं ने “अजित दादा अमर रहे” के नारों से अपने सम्मान और स्मरण को व्यक्त किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुनेत्रा पावर का यह कदम महिलाओं की राजनीति में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है और महाराष्ट्र की सियासी परंपरा में एक नया अध्याय जोड़ता है।

ये भी पढ़ें:- देहरादून में पहलगाम आतंकी हमले पर टिप्पणी के बाद विवाद, दो कश्मीरी युवकों से मारपीट का आरोप

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें