यूपी में महिलाओं पर योगी सरकार का बड़ा दांव! मिल सकती है ₹50 हजार तक की आर्थिक मदद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर योगी सरकार बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल ₹50 हजार तक की आर्थिक मदद दिए जाने का प्रस्ताव सामने आया है। हालांकि, अभी योजना को अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
B
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित योजना में चुनाव से पहले पात्र महिलाओं को ₹20 हजार की पहली किस्त देने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद सरकार बनने पर ₹10-₹10 हजार की तीन और किस्तें दिए जाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। इस तरह कुल सहायता राशि ₹50 हजार तक पहुंच सकती है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
सरकार की प्रस्तावित योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना बताया जा रहा है। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसका लाभ दिए जाने की संभावना है।
अभी आवेदन शुरू नहीं
महत्वपूर्ण बात यह है कि यह योजना फिलहाल प्रस्ताव के स्तर पर बताई जा रही है। इसलिए अभी ₹50 हजार की राशि पाने के लिए कोई आधिकारिक आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों की संख्या जैसी जानकारियां योजना को मंजूरी मिलने के बाद स्पष्ट होंगी।








