नई दिल्ली। राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति (RMSS) – संगठन संपूर्ण भारत के अरुणाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं नॉर्थ ईस्ट इंचार्ज श्री ताई ताऊजी ने नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता “हिन्दू शेर” श्री विकास यदुवंशी से शिष्टाचार भेंट की हैं।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया है।
बैठक में नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान की जा सके।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराते हुए पूरे नॉर्थ ईस्ट में संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति (RMSS) – संगठन संपूर्ण भारत का संकल्प है।
“नया जुनून, नया संघर्ष, नई ऊर्जा के साथ राष्ट्र सेवा और संगठन विस्तार ” मज़बूती से तैयार हो इस विषय पर चर्चा हुई है।








