रणवीर सिंह को क्या यामी गौतम ने कार गिफ्ट की?:दावा- एक्टर को मिली 5 करोड़ रुपए की हमर कार, जानें सच्चाई

रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट की। हालांकि, यह दावा गलत है। DNA की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर को यामी ने कार गिफ्ट नहीं दी। यह वीडियो असल में साल 2025 का है। दरअसल, एक्स पर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया और इसे मेगा एक्सक्लूसिव बताया। उन्होंने लिखा कि धुरंधर 2 की बड़ी सफलता के बाद यामी गौतम ने रणवीर सिंह को 5 करोड़ की जीएमसी हमर गिफ्ट की। उन्होंने यह भी लिखा कि रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज में एक फैन का बर्थडे भी साथ में मनाया, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को कितना पसंद करते हैं। धुरंधर 2 की 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई हुई फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई। फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 1,128.99 करोड़ रुपए हो गया, जिसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के नौवें दिन (शुक्रवार) फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
धुरंधर 2 का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रुपए हो गया। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होता है। ओवरसीज में फिल्म ने 274.00 करोड़ रुपए कमाए, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,128.99 करोड़ रुपए पहुंच गया। नौवें दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 37.50 करोड़ रुपए की सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 2.85 करोड़ रुपए, तमिल में 0.85 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 0.25 करोड़ रुपए और मलयालम में 0.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police/DGP) के रैंक में पदोन्नत किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 20 नवंबर को आदेश जारी किया।

दिल्ली : 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र : बुलढाणा जिल्हे में समृद्धी महामार्ग (मुंबई–नागपुर एक्सप्रेसवे) पर शुक्रवार को भीषण साखळी टक्कर हुई। दुसरबीड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर ने रास्ते में खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे लगभग 15–20 वाहन एक-दूसरे से टकराए। घटना क्रम को स्टार सीजी न्यूज़ 24 पर देख सकते हो।

असम में आज, 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:54 बजे, कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन 13125) गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के अनुसार इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतरे; कुछ रिपोर्ट्स में 6–7 डिब्बों का जिक्र है, इसलिए सटीक संख्या अपडेट हो सकती है।

वाराणसी : संस्कृति संसद 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर एक व्यंग्यपूर्ण तुलना की, जिसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका “जोक” या तंज कहा गया है। उनका कहा व्यंग्य एकनाथ शिंदे ने कहा: “जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे ही सत्ता के बिना विपक्ष तड़प रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विपक्ष को तीन बार खारिज किया है, इसलिए उनकी “रिजेक्शन की हैट्रिक” हो गई है।

जळगाव जिल्हा परिषद (ZP) के बांधकाम विभाग के उपविभागीय अधिकारी सतीश मनसुलाल शिसोदे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 नवंबर 2026 को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की छापेमारी में उनके पास करीब 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद हुए, जिनकी फेस वैल्यू करीब ₹1 लाख थी।

खबर | हैदराबाद किराए के मकान में चल रहा था नकली नोट छापने का कारखाना! ₹6.78 करोड़ की जाली करेंसी का खुलासा ₹500 के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

दिल्ली : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बड़ी बुरी खबरें मिली हैं: रिपब्लिकन पार्टी सर्वे में पीछे है, और सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रशासन की डाक से आए मतपत्रों को रोकने की कोशिश खारिज कर दी है। सर्वे में रिपब्लिकन पीछे

शहर चुनें