अनुराग डोभाल और रितिका चौहान बने पेरेंट्स:राम नवमी पर बेटे का जन्म, यूट्यूबर ने अस्पताल से व्हीलचेयर पर गोद में लेकर फोटो साझा की

यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर और उनकी पत्नी रितिका चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। राम नवमी के पावन मौके पर कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। रितिका ने सोशल मीडिया पर बच्चे की पहली झलक शेयर कर यह खुशखबरी दी। यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने 27 मार्च 2026 को राम नवमी के शुभ अवसर पर अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस खास मौके की जानकारी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी, जहां उन्होंने बच्चे के नन्हे पैरों की तस्वीर शेयर की। रितिका ने पोस्ट में लिखा कि “राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें हमारे सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
अनुराग डोभाल ने भी अस्पताल से एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए पिता बनने की पुष्टि की। डिस्चार्ज के दौरान अनुराग व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए और उनकी गोद में उनका नवजात बेटा था। इस तस्वीर ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया। अनुराग ने पोस्ट में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा, ‘दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए।’ उनके इस कैप्शन को फैंस काफी भावुक नजरों से देख रहे हैं और इसे उनके जीवन के नए अध्याय से जोड़कर देख रहे हैं। रितिका और अनुराग की इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। शादी के करीब एक साल के भीतर ही दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। अनुराग और रितिका ने अप्रैल 2025 में शादी की थी। हाल के दिनों में अनुराग डोभाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक लाइव वीडियो के दौरान गंभीर कदम उठाने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया था। फिलहाल वे ठीक हैं। इसी बीच इस खुशखबरी ने उनके जीवन में एक नया मोड़ ला दिया है। रितिका पहले भी सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते और हालात को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। अब बच्चे के जन्म के साथ कपल की जिंदगी में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police/DGP) के रैंक में पदोन्नत किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 20 नवंबर को आदेश जारी किया।

दिल्ली : 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र : बुलढाणा जिल्हे में समृद्धी महामार्ग (मुंबई–नागपुर एक्सप्रेसवे) पर शुक्रवार को भीषण साखळी टक्कर हुई। दुसरबीड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर ने रास्ते में खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे लगभग 15–20 वाहन एक-दूसरे से टकराए। घटना क्रम को स्टार सीजी न्यूज़ 24 पर देख सकते हो।

असम में आज, 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:54 बजे, कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन 13125) गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के अनुसार इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतरे; कुछ रिपोर्ट्स में 6–7 डिब्बों का जिक्र है, इसलिए सटीक संख्या अपडेट हो सकती है।

वाराणसी : संस्कृति संसद 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर एक व्यंग्यपूर्ण तुलना की, जिसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका “जोक” या तंज कहा गया है। उनका कहा व्यंग्य एकनाथ शिंदे ने कहा: “जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे ही सत्ता के बिना विपक्ष तड़प रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विपक्ष को तीन बार खारिज किया है, इसलिए उनकी “रिजेक्शन की हैट्रिक” हो गई है।

जळगाव जिल्हा परिषद (ZP) के बांधकाम विभाग के उपविभागीय अधिकारी सतीश मनसुलाल शिसोदे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 नवंबर 2026 को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की छापेमारी में उनके पास करीब 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद हुए, जिनकी फेस वैल्यू करीब ₹1 लाख थी।

खबर | हैदराबाद किराए के मकान में चल रहा था नकली नोट छापने का कारखाना! ₹6.78 करोड़ की जाली करेंसी का खुलासा ₹500 के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

दिल्ली : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बड़ी बुरी खबरें मिली हैं: रिपब्लिकन पार्टी सर्वे में पीछे है, और सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रशासन की डाक से आए मतपत्रों को रोकने की कोशिश खारिज कर दी है। सर्वे में रिपब्लिकन पीछे

शहर चुनें