सोनाक्षी सिन्हा बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची शाहपुरा:अपराधियों के साथ मुठभेड़ करती दिखीं, ‘दहाड़ सीजन-2’ की जयपुर में चल रही शूटिंग

जयपुर के शाहपुरा के राडावास गांव में ‘दहाड़’ सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग चल रही है। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा पिछले कई दिनों से जयपुर के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग लोकेशनों पर शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक शूटिंग सीन में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अधिकारी के रूप में बदमाशों की तलाश में पुलिस वैन से गांव पहुंचती हैं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचती है, बदमाशों के साथ उनकी जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो जाती है। शूटिंग देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई है। अब देखिए, सोनाक्षी सिन्हा की शूटिंग से जुड़ी PHOTOS… रीमा कागती कर रही हैं सीरीज का निर्देशन
पहले सीजन को दर्शकों से मिली जबरदस्त सराहना के बाद अब ‘दहाड़ सीजन-2’ को और अधिक रोचक, रहस्यमय और एक्शन से भरपूर बनाया जा रहा है। कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए राजस्थान के ग्रामीण परिवेश और वास्तविक लोकेशनों का उपयोग किया जा रहा है। वेब सीरीज का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक रीमा कागती कर रही हैं, जबकि इसका निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। पिछले दो महीनों से सोनाक्षी सिन्हा राजस्थान के कई स्थानों पर इस वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग चोमू, सांभर, सामोद, जयपुर परकोटा, शाहपुरा और जमवारामगढ़ जैसे इलाकों में हो चुकी है। सोनाक्षी सिन्हा इन लोकेशंस पर वेब सीरीज के लिए कई अलग-अलग सीन शूट कर चुकी है। — ये खबर भी पढ़िए… मारवाड़ में छुट्टियां मनाने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा:पाली में नारलाई के आदिनाथ जैन मंदिर में किए दर्शन, फैंस के साथ खिंचवाई फोटो फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार को राजस्थान के पाली जिले के नारलाई स्थित प्राचीन आदिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। पढ़ें पूरी खबर

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई : महाराष्ट्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण 18–19 जिलों में “सूखे जैसी स्थिति” घोषित की गई है और राज्य सरकार ने किसानों, पशुओं और पेयजल आपूर्ति के लिए तत्काल राहत व तैयारी के कई निर्णय लिए हैं।

मुंबई : सालियान केस में बड़ा कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और पूर्व महाराष्ट्र गृह मंत्री अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ के मानहानि दावे वाला कानूनी नोटिस भेजा है।

मुंबई : नया मोड़ (सीबीआई जांच): बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद, सीबीआई (CBI) ने इस मामले में सितंबर 2026 में नए सिरे से एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।                                 बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI को दिशा सालियान मामले में नए सिरे से व्यापक जांच के निर्देश दिए। अदालत के प्रमुख निर्देश ये थे:

मुंबई : 13 सितंबर 2026: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटील द्वारा 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में प्रस्तावित आंदोलन और अनिश्चित कालीन उपवास को मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

शहर चुनें