मासूम शर्मा की नई फिल्म कन्ट्रोवर्सी में घिरी:दावा- बैन सॉन्ग 'खटोला' जैसे लिरिक्स-ट्यून इस्तेमाल किए, टीजर में पिस्टल थामे नजर आए सिंगर

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर एक नई कन्ट्रोवर्सी में घिर गए हैं। दावा किया जा रहा है कि उनकी रिलीज को तैयार फिल्म ‘लाइसेंस’ में उनका बैन सॉन्ग खटोला फिल्माया गया है। फिल्म के टीजर में भी ‘खटोला’ से मिलते- जुलते लिरिक्स और ट्यून हैं। मासूम फिल्म में खुद लीड रोल में हैं, जबकि उनके विरोधी किरदार में बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट ‘गन लाइसेंस’ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। फिल्म में अन्य कई हरियाणवी कलाकारों ने भी रोल निभाया है। फिल्म को लेकर सिंगर मासूम शर्मा हरियाणा सहित कई जगह पर प्रमोशन कर चुके हैं। 18 मार्च को सिरसा में फिल्म प्रमोशन के दौरान मासूम ने बैन सॉन्ग खटोला गाया था। अब मासूम की एक अजय हुड्डा और सिंगर कुलबीर दनौता उर्फ केडी के साथ एक वीडियो कॉल क्लिप भी वायरल हो रही है। जिसमें सिंगर केडी कहते हैं… फिल्म देखने सभी को जाना है। अगर पसंद न आए, थिएटर से बाहर आकर कह देना- 70 मासूम हांडै हैं। पहले पढ़िए फिल्म के टीजर के बाद विवाद क्यों… अब जानिए…बैन सॉन्ग को लेकर क्या बोली यूनिट मासूम और केडी की वीडियो कॉल की क्लिप वायरल केडी भाई से मिला ‘देसी कलाकार’ शब्द वीडियो कॉल क्लिप में मासूम शर्मा करते हैं कि कुछ लोग पूछते हैं, आप ये देसी कलाकार क्यों बोलते हो, आपको कहां से मिला ये। मासूम ने आगे कहा- मुझे ये केडी भाई से मिला है, वो बोलते थे। अब इसे मैंने पकड़ लिया, उन्होंने छोड़ दिया। अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट इसका जवाब देते हुए केडी ने कहा- अंग्रेजी में थोड़ा हाथ टाइट है, वर्ना हम अंग्रेजी कलाकार भी बोल देते। इसी बीच मासूम के साथ गाड़ी में पीछे बैठे उनके साथी कहते हैं कि अंग्रेजी बोलते हैं, 8 बजे के बाद में। इसी पर केडी हंसते हुए कह रहे हैं कि देसी कलाकार शाम 6 बजे तक हैं। फिल्म के बारे में केडी ने कहा- सबको इसे देखना है। सभी को फिल्म पसंद आएगी। अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं आई तो थियेटर के बाहर ही कह देना- 70 मासूम हांडै हैं। (70 मासूम घूमते हैं)। असल में जींद में पूर्व सरपंच से स्टेज पर हुए विवाद में मासूम ने कहा था-70 सरपंच हांडै हैं। ——————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा नई कंट्रोवर्सी में फंसे: बैन सॉन्ग चंबल के डाकू-खटोला गाया, पंजाबियों पर कमेंट; सिरसा में ऑडियंस बेकाबू होकर स्टेज तक पहुंची हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। जींद में पूर्व सरपंच के साथ हुए स्टेज विवाद के बाद वो पहली बार सिरसा में लाइव शो करने पहुंचे। यहां शो के दौरान सिंगर ने परफॉर्मेंस देते हुए हरियाणा सरकार की ओर से बैन किए गए अपने कई सॉन्ग गाए। (पूरी खबर पढ़ें)

Star CG News 24
Author: Star CG News 24

Rajendra Dhote

Leave a Comment

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (Director General of Police/DGP) के रैंक में पदोन्नत किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 20 नवंबर को आदेश जारी किया।

दिल्ली : 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा—में विधानसभा चुनावों का शेड्यूल जनवरी 2027 के पहले पखवाड़े में घोषित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग (ECI) ने अभी कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है।

महाराष्ट्र : बुलढाणा जिल्हे में समृद्धी महामार्ग (मुंबई–नागपुर एक्सप्रेसवे) पर शुक्रवार को भीषण साखळी टक्कर हुई। दुसरबीड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर ने रास्ते में खड़े वाहनों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे लगभग 15–20 वाहन एक-दूसरे से टकराए। घटना क्रम को स्टार सीजी न्यूज़ 24 पर देख सकते हो।

असम में आज, 11 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:54 बजे, कोलकाता–सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन 13125) गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई। रेलवे के अनुसार इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतरे; कुछ रिपोर्ट्स में 6–7 डिब्बों का जिक्र है, इसलिए सटीक संख्या अपडेट हो सकती है।

वाराणसी : संस्कृति संसद 2026 में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर एक व्यंग्यपूर्ण तुलना की, जिसे कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनका “जोक” या तंज कहा गया है। उनका कहा व्यंग्य एकनाथ शिंदे ने कहा: “जैसे पानी के बिना मछली तड़पती है, वैसे ही सत्ता के बिना विपक्ष तड़प रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विपक्ष को तीन बार खारिज किया है, इसलिए उनकी “रिजेक्शन की हैट्रिक” हो गई है।

जळगाव जिल्हा परिषद (ZP) के बांधकाम विभाग के उपविभागीय अधिकारी सतीश मनसुलाल शिसोदे को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 नवंबर 2026 को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद की छापेमारी में उनके पास करीब 5.16 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और बाजार में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से 5,000 नकली सिक्के बरामद हुए, जिनकी फेस वैल्यू करीब ₹1 लाख थी।

खबर | हैदराबाद किराए के मकान में चल रहा था नकली नोट छापने का कारखाना! ₹6.78 करोड़ की जाली करेंसी का खुलासा ₹500 के नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार…

दिल्ली : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव की वोटिंग से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दो बड़ी बुरी खबरें मिली हैं: रिपब्लिकन पार्टी सर्वे में पीछे है, और सुप्रीम कोर्ट ने उनके प्रशासन की डाक से आए मतपत्रों को रोकने की कोशिश खारिज कर दी है। सर्वे में रिपब्लिकन पीछे

शहर चुनें