अकोला महाराष्ट्र : मुर्तिजापुर में तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा
मुर्तिजापुर : शहर और आसपास के क्षेत्र में आज गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, मुर्तिजापुर में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से नागरिकों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा।
दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। नागरिकों से धूप में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न जाने की अपील की गई है। मुर्तिजापुर के मौसम पूर्वानुमान में गर्म परिस्थितियों की संभावना जताई गई है।
एंकर कॉपी
मुर्तिजापुर में आज तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़ती गर्मी के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से तेज धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है।








